Flower Zombie War एक टावर डिफेंस गेम है, जो काफी हद तक Plants Vs Zombies से मिलता-जुलता है, इतना कि इसकी अवधारणा भी बिल्कुल वैसी ही है: खिलाड़ी पौधों की मदद से प्रेतों के हमलों को रोकने का प्रयास करते हैं। और इसमें पौधे और प्रेत भी एक ही प्रकार के हैं।
Flower Zombie War में नियंत्रक अत्यंत ही सरल हैं: बस स्क्रीन पर हर कुछ सेकंड के बाद प्रकट होनेवाले सितारों को टैप कर दें, और उनका इस्तेमाल करते हुए विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधे खरीदें और लगाये ताकि आप स्क्रीन की दाहिनी ओर से आगे बढ़ रहे प्रेतों को रोक सकें।
Flower Zombie War में खेलने के लिए दर्जनों स्तर हैं, और प्रत्येक स्तर पिछले स्तर से ज्यादा कठिन होता है। हालाँकि आप गेम की शुरुआत कुछ ही पौधों से करते हैं, लेकिन गेम में आगे बढ़ने के क्रम में आप ढेर सारे और पौधे अनलॉक कर सकेंगे, और कुछ पौधों में तो प्रेतों से लड़ने के लिए विशेष शक्तियाँ भी होंगी। प्रत्येक स्तर को पार करने के लिए, आपको हर प्रकार के प्रेत के लिए सही पौधे का चुनाव रणनीतिक ढंग से करना होगा!
Flower Zombie War एक बेहतरीन टावर डिफेंस गेम है। हालाँकि इसमें गेम खेलने के तरीके में कुछ भी नया नहीं है, पर यह आपको एक सुरुचिपूर्ण और रंगों से भरपूर ग्राफ़िक्स के साथ एक मनोरंजक गेम खेलने का अवसर अवश्य देता है। तो क्या आप प्रेतों को दूर रखने में कामयाब होंगे?
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 7.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
दुनिया का सबसे खूबसूरत खेल